0 प्रेस की स्वतंत्रता पर सैंसरशिप लगाकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटा गया
0 सम्मेलन के मुख्य वक्ता होंगे वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार
रायपुर, 26 जून (आरएनएस)। देश के लोकतांत्रिक इतिहास का काला दिवस माने जाने वाले 25 जून 1975 को लगाये गये आपातकाल की स्मृति को जीवित रखने तथा नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 24 जून को संविधान हत्या दिवस तथा 26 जून को आपातकाल स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। लोकतंत्र प्रहरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि 26 जून 1975 से मार्च 1977 तक चल 21 माह के आपातकाल को देश कभी भूल नहीं कर सकता, उस कालखंड में नागरिक स्वतंत्रताओं का हनन किया गया एवं हजारों लोकतंत्र समर्थकों को मीसा अन्य कठोर कानूनों के अंतर्गत जेलों में बंद किया गया तथा प्रेस की स्वतंत्रता पर अभूतपूर्व प्रतिबंध लगाए गए। समाचार पत्रों पर सेंसरशिप लागू कर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचल दिया गया। उपासने ने बताया कि लोकतंत्र सेनानियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 28 जून को प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी आयोजित भव्य सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा साथ ही इस अवसर पर आपातकाल योद्धा संदर्भ ग्रंथ स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। विशेष आकर्षण यह होगा की लोकतंत्र सेनानी संघ व प्रहरी के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय व महाविद्यालय स्तर पर प्रदेश स्तर की आपातकाल कभी विस्मृत न हो एवं 25 जून संविधान हत्या दिवस की प्रासंगिकता इन विषयों पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी मुख्यमंत्री द्वारा विजयी प्रथम, द्वितीय तृतीय चयनित छात्रों को विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर 31000, 21000 व 11000 रुपए नगद पुरस्कार दोनों स्तरों पर मय स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। उसी प्रकार सभी 520 शामिल विद्यार्थियों सहित विद्यालय व महाविद्यालय के प्राचार्य को भी मुख्यमंत्री द्वारा 28 जून को सम्मानित किया जाएगा इस वर्ष भी इस भव्य आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लोकतंत्र सेनानियों को निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया जा रहा है यह भव्य आयोजन रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 28 जून रविवार को 11:00 बजे से आयोजित है। सम्मेलन में संगठन के समस्त पदाधिकारी व प्रबुद्ध वैचारिक संस्थाओं, मंत्रियों, विधायकों, निगम आयोग अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में शुभ चिंतकों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में आपातकाल का काला इतिहास एवं संविधान हत्या दिवस विषय पर प्रबुद्ध वक्ताओं के व्याख्यान भी होंगे तथा इस विषय पर प्रकाशित विशेष स्मारिका आपातकाल योद्धा का विमोचन किया जाएगा।
एस. शर्मा
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

