0 कवर्धा के वनांचल क्षेत्र की घटना, जांच के बाद कार्रवाई की बात
कवर्धा, 26 जून (आरएनएस)। कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम तेलियापानी लेदरा के एक शासकीय स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक कथित रूप से शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना स्कूल समय के दौरान की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में शिक्षक स्कूल के एक कमरे में बैठे नजर आते हैं, जहां दो शराब की बोतलें और खाने के पैकेट भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
मामले की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर. वर्मा ने संबंधित स्कूल के प्रधान पाठक से प्रतिवेदन तलब किया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की विस्तृत जांच कराई जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि घटना कब की है और शिक्षक द्वारा शराब का सेवन वास्तव में स्कूल परिसर में किया गया था या नहीं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

