कोरबा, 26 जून (आरएनएस)। जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि निखिल रजक नामक युवक ने शादी का वादा कर उसका लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। युवती का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसका अपमान किया।
पीडि़ता ने बताया कि उसने महिला थाना और दर्री थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीडि़ता अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के साथ मामले में कथित लापरवाही की जांच की मांग की। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

