बेमेतरा, 26 जून (आरएनएस) छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थान खम्हरिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, एसीबी को प्रधान आरक्षक द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से थान खम्हरिया थाना में दबिश दी और आरोपी प्रधान आरक्षक अजय लहरे को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसीबी यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे मामले में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता तो नहीं है।
बताया जा रहा है कि बेमेतरा पुलिस विभाग में यह एसीबी की पहली बड़ी कार्रवाई है, जिससे विभाग में हड़कंप की स्थिति है। वहीं, साजा विधानसभा क्षेत्र में एसीबी की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले इसी क्षेत्र में एक पटवारी को भी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।
फिलहाल एसीबी की कार्रवाई जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

