-या हुसैन की सदाओं के बीच निकला ताजिया जुलूस
अयोध्या 26 जून (आरएनएस ) कर्बला के शहीदों की याद में दसवीं मुहर्रम पर शुक्रवार को जिले में गम और अकीदत के साथ ताजिया जुलूस निकाले गए। शहर के चौक, बेनीगंज, गुलाबबाड़ी सहित विभिन्न मोहल्लों में सुबह से ही मजलिस, फातिहा और दुआ का सिलसिला चलता रहा। अकीदतमंदों ने आशूरे के मौके पर इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। दोपहर बाद या हुसैन की सदाओं के बीच ताजिया जुलूस अपने-अपने निर्धारित मार्गों से होकर गुजरे। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और मातम कर इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया। देर शाम नम आंखों और गमगीन माहौल में ताजियों को निर्धारित कर्बला स्थलों पर सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
मया बाजार में अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत की याद में मजलिस की जिसमें हाफिज़़ मोहम्मद मेराज एवं हाफिज मोहम्मद इमरान ने सरकार इमाम हुसैन की सहादत की शान में नातिया कलाम पेश किये।तथा हाफिज मोहम्मद इमरान ने सरकार इमाम हुसैन के बयानात भी पेश किये। जुलूस वा कर्बला में सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम , मुसलमानों के लिए बेहद गम भरा होता हैं, मोहर्रम का महीना, पैगम्बर मुहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और उनके 72 साथी कर्बला की जंग में शहीद हुए थे, उन्हीं की याद में मनाया जाता हैं मोहर्रम का पर्व यौमे आशूरा। आज दोपहर बाद से खिच्चर वा छबील का वितरण सरकार इमाम हुसैन की शान में शाम तक चलता रहा। अन्त में मया बाजार के कर्बला में 06रू30 बजे कनकपुर प्राइमरी स्कूल के पीछे बेलाताली में ताजिये दफन हुये। इस अवसर पर मास्टर मुबारक़ अली इदरीशी, मोहम्मद कैफ़ इदरीशी, अबरार आलम अन्सारी ,समसुद्दीन, मोहम्मद नईम, मोहम्मद मुस्तकीम,मोहम्मद अली, दीन अली,वारिस अली, मोहर्रम अली, मोहम्मद शालू, मोहम्मद अरमान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
इसी तरह तारुन क्षेत्र में हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में हर साल की तरह इस साल भी मुल्क-ए-हिंदुस्तान में मोहर्रम अकीदत से मनाया गया। इमाम हुसैन ने दुनिया को पैगाम दिया कि हमेशा हक पर रहना चाहिए और हक का साथ देना चाहिए। अमन-चौन के साथ हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हर धर्म के लोग इमाम हुसैन से मोहब्बत करते हैं। क्षेत्र से इस बार कुल 47 ताजिए उठे और 27 स्थानों से जुलूस निकाले गए। सभी जुलूस थाना प्रभारी लालचंद सरोज के नेतृत्व में कड़ी पुलिस व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए। ‘या हुसैनÓ की सदाओं के बीच देर शाम ताजिए सुपुर्द-ए-खाक किए गए। ग्राम सभा नरायनपुर में मातमी जुलूस में पेश इमाम लालगंज हाफिज कारी गुलाम हुसैन के साथ मोहम्मद मोबीन, मोहम्मद शकील, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद सगीर, मोहम्मद रईस, मोहम्मद हकीम, मोहम्मद कलीम, पीर गुलाम रमजान, रवि उल्ला समेत तमाम ग्रामवासी जुलूस में मौजूद रहे। यहां गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि कहीं से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। शांति समिति की गाइडलाइन का पालन हुआ। दोनों समुदाय के लोगों ने मिलकर जुलूस का इस्तकबाल किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

