धमतरी, 26 जून (आरएनएस)। जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए संगठित सट्टा नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 24 जून 2026 तक ऑनलाइन सट्टे के 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 30 लाख 98 हजार 800 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है। जब्त सामान में 15 मोबाइल फोन, 3 लग्जरी वाहन (एक्सयूवी700, आर्टिगा और टाटा नेक्सन), 2 स्कूटी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं।
जांच में पुलिस ने फैन कोड एक्सचेंग,
ग्रैंड एक्सचेंज , गोल्डन एक्सचेंज,ब्लीस एक्सचेंज, क्रिकोड , रेड्डीन्ना , ऑल पैनाले और ऑल पैनल सहित कुल 8 ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट और एप्लीकेशन का खुलासा किया है। रूद्री, सिटी कोतवाली और कुरूद थाना क्षेत्रों में समन्वित कार्रवाई करते हुए इस नेटवर्क से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
वर्षवार बढ़ी कार्रवाई
धमतरी पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 से ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कार्रवाई में लगातार वृद्धि हुई है।
2023: 1 प्रकरण, 2 आरोपी गिरफ्तार, 65 हजार रुपये जब्त
2024: 2 प्रकरण, 2 आरोपी गिरफ्तार, 95,995 रुपये जब्त
2025: 3 प्रकरण, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3.92 लाख रुपये जब्त
2026: 8 प्रकरण, 16 आरोपी गिरफ्तार, 30.98 लाख रुपये जब्त
पुलिस का कहना है कि यह वृद्धि अपराध बढऩे का संकेत नहीं, बल्कि पुलिस की तकनीकी दक्षता, सतत निगरानी और प्रभावी कार्रवाई का परिणाम है।
तकनीक के सहारे बेनकाब हुआ सट्टा नेटवर्क
धमतरी पुलिस ने मुखबिर तंत्र, ढ्ढक्कष्ठक्र और ष्टष्ठक्र विश्लेषण, बैंक खातों की फोरेंसिक जांच तथा डिजिटल साक्ष्यों के परीक्षण के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालकों तक पहुंच बनाई। आमातालाब रोड, रेलवे स्टेशन क्षेत्र और पीजी कॉलेज मैदान सहित जिले के कई स्थानों पर कार्रवाई कर सट्टा नेटवर्क की परतें खोली गईं।
पुलिस ने बताया कि मामले में शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार काम कर रही हैं। साथ ही आम नागरिकों से ऑनलाइन सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

