बेमेतरा, 27 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की फरसा मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला चंदनू थाना क्षेत्र के ग्राम भदराली का है। मृतक की पहचान कन्हैया बंजारे (50) निवासी ग्राम भदराली, नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही बउवा चतुर्वेदी (65) और कन्हैया बंजारे के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी।
इसी रंजिश के चलते शनिवार को बउवा चतुर्वेदी ने गांव के चौक में कन्हैया बंजारे पर फरसा से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि कन्हैया की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही चंदनू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

