नगरी, 27 जून (आरएनएस)। शासकीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला बांधा में दिनांक 27 .06.2026 शनिवार को नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 में नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत कर शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया । इस अवसर पर बांधा सरपंच रमेश मंडावी , ग्राम पटेल नरसिंह मरकाम , बालाराम मंडावी , पर्वत कुंजाम , जलसिंह कुंजाम , गेंदलाल मंडावी , मिलऊराम मरकाम , संकुल प्राचार्य के पी अग्रवाणी व्याख्याता मन्नू लाल सोन एवं समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में नव प्रवेशी बच्चों का मुकुट पहनाकर एवं मुंह मीठा कर स्वागत किया गया । कार्यक्रम में प्राथमिक शाला बांधा के प्रधान पाठक जितेश्वरी साहू शिक्षक विपिन वैष्णव खेमबाई साहू डाली ध्रुव का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक धनंजय कुमार साहू के द्वारा किया गया।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

