सरगुन मेहता इन दिनों फिल्म कैरी ऑन जट्टा 4 को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. उनकी ये कॉमेडी फिल्म फाइनली 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों से बढिय़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है और उम्मीद है कि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग करने वाली है. सरगुन मेहता फिल्मों के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज को लेकर भी लगातार चर्चा में रहती हैं.
पॉपुलर कॉमेडी फ्रैंचाइजी कैरी ऑन जट्टा 4 में सरगुन मेहता लीड रोल में हैं. वो फिल्म में प्रीत नाम की लड़की का रोल निभा रही हैं. इसमें उनकी जोड़ी गिप्पी ग्रेवाल के साथ बनी है. दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. सरगुन मेहता ने कैरी ऑन जट्टा फ्रैंचाइजी में पहली बार एंट्री की है. इससे पहले इस फ्रैंचाइजी की फिल्मों में सोनम बाजवा और माहिरा शर्मा जैसी हसीनाएं नजर आई थीं. फिल्म में सरगुन की एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. फिल्मों में दमदार एक्टिंग के साथ-साथ सरगुन मेहता अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. उनका हर लुक सोशल मीडिया पर छा जाता है. फैंस उनकी खूबसूरती पर दिल हार बैठते हैं. चाहे ट्रेडिशनल साड़ी हो, एलिगेंट सूट, ग्लैमरस गाउन या फिर कैजुअल वेस्टर्न आउटफिट, पंजाबी क्वीन हर लुक को बेहद खूबसूरती और कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं. सोशल मीडिया पर सरगुन की तस्वीरें छाई रहती हैं. फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं. एथनिक आउटफिट में सरगुन की खूबसूरती देखते ही बनती है. साड़ी, लहंगा और अनारकली सूट में उनका एलिगेंट अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है. वहीं, वेस्टर्न आउटफिट्स में भी वो अपने ग्लैमरस और मॉडर्न स्टाइल से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं. मिनिमल मेकअप, स्टाइलिश हेयरस्टाइल और परफेक्ट एक्सेसरीज के साथ सरगुन हर बार अपने लुक को खास बना देती हैं. फैशन के साथ-साथ सरगुन की स्माइल और कॉन्फिडेंस भी उनके हर लुक में चार चांद लगा देते हैं. सरगुन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 9.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनके हर नए लुक का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. सरगुन भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करतीं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. सरगुन की सादगी और चार्म ही उन्हें बाकी एक्ट्रेसेस से अलग बनाता है. उनका फैशन सेंस भी काफी यूनिक है. इसमें कोई शक नहीं है कि सरगुन हर लुक में कहर ढाती हैं. स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर भी अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं. कैरी ऑन जट्टा 4 की बात करें तो इस फिल्म के डायरेक्टर स्मीप कांग हैं. उन्होंने ही इस सुपरहिट पंजाबी कॉमेडी फ्रैंचाइजी के पिछली तीनों फिल्मों का निर्देशन किया है. फिल्म की कहानी नरेश कथूरिया ने लिखी है. गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता के अलावा इस फिल्म में बिन्नू ढिल्लों, पुखराज भल्ला, जैस्मीन बाजवा और गुरप्रीत घुग्गी जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं. गिप्पी ग्रेवाल और रवनीत कौर ग्रेवाल फिल्म के प्रोड्यूसर हैं.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

