पुणे,28 जून(आरएनएस)। पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस कडिय़ों को जोडऩे की कोशिश कर रही है। इसी घटनाक्रम में आज पुलिस दोनों आरोपियों- सिया गोयल और चेतन चौधरी को लोहगढ़ किले पर लेकर गई। आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों को किले पर ले जाया गया। यहां पुलिस ने सीन रिक्रिएट किया, ताकि पूरे घटनाक्रम को समझने में आसानी हो सके। इस दौरान किले में आम लोगों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई।
इस बीच सिया और चेतन का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों महाराष्ट्र क्रिकेट लीग का मैच देखते नजर आ रहे हैं। अभी ये पता नहीं चला है कि यह वीडियो कब का है। इससे उन दावों को बल मिला है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। पुणे पुलिस का मानना है कि सिया और चेतन के रिश्ते की जानकारी सबसे पहले उनके परिवार को क्रिकेट मैच में साथ देखे जाने पर ही मिली थी।
पुलिस ने आरोपी चेतन की बाइक जब्त की है। इसी से वह हत्याकांड वाले दिन लोहगढ़ किले पर पहुंचा था। इसके अलावा चेतन की हुडी, हेडफोन और अन्य सामान भी जब्त किया गया है। इन सभी की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। पुलिस ने सिया के माता-पिता से करीब 12 घंटे तक पूछताछ की। इससे पहले सिया के भाई से भी 10 घंटे तक पूछताछ की गई थी। बीती शाम स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

