अहमदाबाद , 28 जून (आरएनएस)। भारत में फर्टिलिटी सेवाएं प्रदान करने वाली अग्रणी संस्थाओं में से एक इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने अपने अहमदाबाद सेंटर को नवरंगपुरा स्थित एक बड़े और आधुनिक परिसर में स्थानांतरित किया है। यह ट्रांसफर शहर में सेवाओं के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूर्ण होने और गुजरात में संगठित एवं तकनीक-सक्षम फर्टिलिटी केयर की पहुंच को मजबूत करने की दिशा में संगठन के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है। नये परिसर में ट्रांसफर की घोषणा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस समय इन्दिरा आईवीएफ ने भारत में अपने नेटवर्क के जरिये 2,00,000 से ज्यादा सफल प्रेगनेंसीज की उपलब्धि हासिल की है। नया सेंटर दूसरी मंजिल, द मेडेरसिया वन, कॉमर्स सिक्स रोड्स के पास, नवरंगपुरा के अहमदाबाद में शुरू किया जा रहा है। यहां फर्टिलिटी संबंधी सभी जांच और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सेवाएं उपलब्ध होंगी, जो इन्दिरा आईवीएफ के स्टेण्डर्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल और आधुनिक लैब सिस्टम के साथ संचालित की जाएगी। इस सेंटर के उद्घाटन समारोह में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल नायक और आईएमए गुजरात राज्य अध्यक्ष डॉ. अनिल पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में सानिध्य प्राप्त हुआ। साथ ही आईएमए अहमदाबाद के अध्यक्ष डॉ. जिग्नेश शाह और अहमदाबाद ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. मुंजल पंड्या विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इन्दिरा आईवीएफ नवरंगपुरा, अहमदाबाद के सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. पार्थ डी. जोशी सहित इन्दिरा आईवीएफ के सीनियर प्रतिनिधि और मेडिकल प्रोफेशनल्स भी मौजूद रहे। इन्दिरा आईवीएफ लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि पिछले एक दशक में अहमदाबाद, इन्दिरा आईवीएफ की यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। जैसे-जैसे रिप्रोडक्टिव हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, यह आवश्यक है कि फर्टिलिटी सेवाएं सुलभ हों और उन्हें उचित क्लिनिकल प्रक्रियाओं का समर्थन प्राप्त हो। बड़े और आधुनिक सेंटर में ट्रांसफर, इस क्षेत्र में फर्टिलिटी केयर को मजबूत करने और माता-पिता बनने की इच्छा रखने वाले दम्पतियों को सहयोग देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस रिलाॅकेशन के साथ इन्दिरा आईवीएफ गुजरात में अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर रहा है तथा फर्टिलिटी केयर सेवाओं की पहुंच का विस्तार कर रहा है। इन्दिरा आईवीएफ अहमदाबाद हाॅस्पिटल पुरुष और महिला दोनों प्रकार की निःसंतानता से संबंधित समस्याओं के लिए विभिन्न फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज प्रदान करेगा, जिन्हें स्टेण्डर्ड लैब प्रक्रियाओं, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकार्ड्स और पेशेंट सेफ्टी सिस्टम का सहयोग प्राप्त होगा।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

