दासपुर में जमीनी स्तर पर सुनीं लोगों की समस्याएं
पांडुआ/हुगली 28 जून (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा शुरू किए गए ‘जनता दरबारÓ की चर्चा इन दिनों पूरे राज्य के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में आम है। मुख्यमंत्री की इसी सुशासन नीति को जमीनी स्तर पर उतारते हुए हुगली जिले की पांडुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक तुषार कुमार मजूमदार ने भी अपने इलाके में ‘जनता दरबारÓ अभियान की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में विधायक ने पांडुआ के दासपुर अंतर्गत हराल क्षेत्र के बिलसरा ग्राम में एक विशाल जनता दरबार लगाया, जहां सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर सीधे अपने जनप्रतिनिधि के सामने अपनी शिकायतें और समस्याएं रखीं।
विधायक तुषार कुमार मजूमदार खुद प्रशासनिक और दलीय कार्यकर्ताओं की टीम के साथ दासपुर के हराल क्षेत्र पहुंचे और सीधे जनता के बीच बैठकर संवाद किया। लोगों ने विधायक को अपनी आपबीती सुनाई। ऑन द स्पॉट समाधान की कई शिकायतों पर विधायक ने मौके से ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और ग्राम पंचायत स्तर के कर्मियों को फोन कर त्वरित कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए। जनता दरबार में आए नागरिकों को संबोधित करते हुए पांडुआ के विधायक तुषार कुमार मजूमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार का केवल एक ही संकल्प है। ‘प्रशासन सीधे जनता के द्वारÓ। उन्होंने आगे कहा, “अब तक पांडुआ और हुगली के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नाम पर केवल भेदभाव और भ्रष्टाचार हुआ था। गरीब जनता अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर थी. लेकिन अब वक्त बदल चुका है. मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार, हर विधानसभा के हर गांव तक जनप्रतिनिधि खुद जाएंगे. दासपुर और हराल क्षेत्र की एक-एक समस्या का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है और तय समय सीमा के भीतर इनका निपटारा होगा।” इधर की नागरिकों ने जताई खुशी, और कहा कि ‘ऐसा पहले कभी नहीं हुआÓ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

