गाजियाबाद/लखनऊ, 28 जून (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन भारतीय संस्कृति, लोककल्याण और न्यायपूर्ण शासन का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी समाज और शासन व्यवस्था के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।उप मुख्यमंत्री रविवार को गाजियाबाद में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोनी बॉर्डर बस डिपो के निकट विधायक निधि योजना से निर्मित होने वाले लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर स्मृति द्वार का शिलान्यास किया। साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नामÓ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।अपने संबोधन में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने आदर्श शासन, न्यायप्रिय प्रशासन और जनकल्याणकारी कार्यों से इतिहास में अमिट पहचान बनाई। उन्होंने देशभर के अनेक धार्मिक स्थलों के संरक्षण और पुनर्निर्माण का कार्य कराया तथा जनसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया।उन्होंने कहा कि लंबे समय तक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को वह सम्मान नहीं मिला जिसकी वह अधिकारिणी थीं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद देश के महान व्यक्तित्वों के योगदान को सम्मानपूर्वक जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया। उनकी 300वीं जयंती पूरे देश और प्रदेश में श्रद्धा और गौरव के साथ मनाई गई।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को नमन कर रहा है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और महान विभूतियों के सम्मान का कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि विधायक नन्द किशोर गुर्जर क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।समारोह में सांसद अतुल गर्ग, विधायक नन्द किशोर गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, ब्लॉक प्रमुख कोमल गुर्जर, पार्षद, बीडीसी सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

