मीरजापुर 28 जून (आरएनएस)। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज डिवीजन अन्तर्गत दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। प्लेटफार्म नंबर एक पर बने दीवार के पास मोटे केबल के बंडल के नीचे युवक का शव मिलने के बाद मौके पर हड़कंप मचा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार युवक का शव रात से ही पड़ा होना बताया जा रहा है। आश्चर्य कि बात है कि जीआरपी से लेकर आरपीएफ को इसकी भनक तक नहीं होने पाई है। कहने को तो रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे पुलिस चक्रमण/गस्त करती है। फिर भी पुलिस को लाश होने की सूचना सुबह मिलती है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

