नई दिल्ली 29 June । Harmanpreet Kaur Statement: वनडे विश्व कप की चैंपियन भारतीय महिला टीम इंग्लैंड में चल रहे टी-20 विश्व कप में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। लॉर्ड्स में चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे करो या मरो के मुकाबले में 6 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।
कप्तान हरमनप्रीत कौर के तेज अर्धशतक (56) रन और उनके आखिरी ओवर में तीन छक्कों की बदौलत भारतीय टीम ने चार विकेट पर 170 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर तो बना लिया, लेकिन भारतीय गेंदबाज इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकीं और ऑस्ट्रेलिया टीम ने चार विकेट खोकर 19 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। इस हार से भारतीय महिला टीम अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंचने से चूक गई और उनका टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया

