New Delhi 29 June (rns) /- श्यामपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
हरिद्वार श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 4.2 फ्लाईओवर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में जान गंवाने वाले
-अहान (18) पुत्र शराफत, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद
-फहीम (35) पुत्र अमानत (अन्य विवरण प्रतीक्षित)
घायल
-सोहने लाल (25) पुत्र राम रईस, निवासी ग्राम रीठ मानसिंह, हरदोई
-शराफत (42) पुत्र सरमद, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद
-शबाना (35) पत्नी शराफत, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद
-अनु (18) पुत्र मेहंदी हसन, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद
-समीम (42) पुत्र हसीनुद्दीन

