New Delhi 29 June (Rns) /- देश के रियल एस्टेट मार्केट को लेकर एकसे बड़ी और चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है.मिडिल ईस्ट (Middle East) में जारी युद्ध के तनाव और आईटी सेक्टर में एआई (AI) के कारण छाई मंदी के डर ने घर खरीदारों के कदम पीछे खींच लिए हैं.देश के टॉप 7 प्रमुख शहरों में अप्रैल से जून 2026 के दौरान घरों की बिक्री में 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस माहौल में भी बिल्डर्स झुकने को तैयार नहीं हैं.इस दौरान घरों की कीमतें लगातार बढ़ती रहीं.
रियल एस्टेट कंसल्टेंसी एनरॉक की नई रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल-जून 2026 में कुल 90,715 घर बिके, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 96,285 था.
दिल्ली NCR में सबसे ज्यादा बढ़े घरों के दाम
रिपोर्ट के मुताबिक, कम बिक्री के बावजूद देश भर में घरों की कीमतों में औसतन 7 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी हुई है. इसमें भी सबसे ज्यादा बड़ा झटका दिल्ली NCR के लोगों को लगा है, जहां घरों के दाम आसमान छूते हुए एक साल में 13 फीसदी तक बढ़ गए. यानी दिल्ली NCR में घर खरीदना अब पहले से और महंगा हो गया है.
किन शहरों में कितनी घटी और कहां बढ़ी बिक्री?
रिपोर्ट के मुताबिक,दिल्ली NCR में अप्रैल-जून 2026 के दौरान 13,365 घर बिके, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 14,255 घरों की बिक्री हुई थी. यानी यहां बिक्री में 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन (MMR) में भी बिक्री 8 फीसदी घटकर 28,710 यूनिट रह गई. पुणे में सबसे ज्यादा 15 फीसदी की गिरावट आई और यहां 13,090 घर बिके. चेन्नई में भी बिक्री 9 फीसदी कम होकर 5,135 यूनिट रही

