राजनांदगांव, 29 जून (आरएनएस)। राजनांदगांव पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोंगरगांव थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 37 पौवा देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 जून को सूचना मिली कि एक व्यक्ति टीवीएस मोटरसाइकिल से करियाटोला से डोंगरगांव की ओर बड़ी मात्रा में शराब लेकर जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तोरण लाल धनकर (35 वर्ष), निवासी ग्राम घुपसाल, थाना गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव बताया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 37 पौवा देशी शराब शोले (6.660 बल्क लीटर) बरामद हुई, जिसकी कीमत 2,960 रुपये आंकी गई। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक ष्टत्र 08 ्रत्र 1253, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है, भी जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत 52,960 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना डोंगरगांव में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, प्रधान आरक्षक डेमन चंद्राकर तथा आरक्षक चंद्रकांत सोनी और ओंकार कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

