जशपुरनगर,29 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मानसून की सक्रियता के बीच लगातार अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग और भू-अभिलेख शाखा के अनुसार 29 जून को जिले में औसतन 92.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से 29 जून 2026 तक जिले में कुल 744.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि पिछले 10 वर्षों के औसत के अनुसार इस अवधि में सामान्य वर्षा लगभग 1625.9 मिमी मानी जाती है।
तहसीलवार वर्षा का हाल
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की विभिन्न तहसीलों में अब तक हुई वर्षा इस प्रकार है—
जशपुर: 77.4 मिमी
मनोरा: 125.2 मिमी
कुनकुरी: 98.2 मिमी
दुलदुला: 55.7 मिमी
फरसाबहार: 38.6 मिमी
बगीचा: 30.0 मिमी
कांसाबेल: 75.5 मिमी
पत्थलगांव: 71.4 मिमी
सन्ना: 131.4 मिमी
बागबहार: 41.0 मिमी
अब तक सर्वाधिक वर्षा सन्ना तहसील में दर्ज की गई है। वहीं 29 जून को भी सबसे अधिक बारिश इसी क्षेत्र में 52.3 मिमी रिकॉर्ड की गई।
प्रशासन के अनुसार जिले में बारिश की स्थिति सामान्य से कम ज्यादा उतार-चढ़ाव वाली है, लेकिन आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता और बढऩे की संभावना जताई जा रही है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

