जगदलपुर,29 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.08 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 4.04 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई बोधघाट थाना क्षेत्र में की गई।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से आया एक व्यक्ति लाल-सफेद रंग के बैग में गांजा लेकर रायपुर भेजने के लिए जगदलपुर बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुकड़ा धुरवा, निवासी केंदुगुडा नदीपारा, थाना व्यापारीगुड़ा, जिला कोरापुट बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 8.08 किलोग्राम गांजा और 700 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी गांजा के परिवहन या बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (हृष्ठक्कस् ्रष्ह्ल) की धारा 20(क्च) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर विशेष एनडीपीएस न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार तथा थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

