कुड़वार, सुलतानपुर 29 जून (आरएनएस)। विकास खंड कुड़वार के पूरे तिलक तिवारी गांव में बारिश से पहले नाले की सफाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। हरखपुर गांव से निकलकर पूरे तिलक तिवारी गांव तक दो दशक पहले क्षेत्र पंचायत द्वारा निर्मित नाला आज झाडिय़ों से पट गया है। लंबे समय से मरम्मत और सफाई न होने के कारण नाले की जल निकासी क्षमता प्रभावित हो गई है।
ग्रामीणों के अनुसार यह नाला हरखपुर और पूरे तिलक तिवारी गांव के सैकड़ों घरों से निकलने वाले वर्षा जल की निकासी का मुख्य साधन है। नाले में जगह-जगह झाडिय़ां उग आने और गाद भर जाने से बरसात के दौरान जलभराव की आशंका बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नाले की सफाई नहीं कराई गई तो बारिश में गांव के कई हिस्सों में पानी भर सकता है, जिससे आवागमन और जनजीवन प्रभावित होगा। ग्रामीण राजबहादुर तिवारी, राम अचल तिवारी और जुगल किशोर सहित अन्य लोगों ने खंड विकास अधिकारी से नाले की तत्काल सफाई और आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात शुरू होने से पहले नाले को साफ कराए जाने से जलभराव की समस्या से राहत मिल सकेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

