कुड़वार सुल्तानपुर 29 जून (आरएनएस)। क्षेत्र के गोमती नदी में तिवारीपुर मठिया गांव के पास युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है।
सोमवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के तिवारीपुर मठिया कुड़वार गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि नदी में एक 25 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला है। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक अम्बरीष पाठक ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने शव को निकलवाकर निरीक्षण किया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी सौरभ सामंत ने भी शव का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया शव तीन चार दिन पुराना लग रहा है। युवक केवल चड्डी पहना है। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। देखने से यह प्रतीत हो रहा है युवक कही नदी में नहाने उतरा था।तभी गहरे पानी में जाने से डूब गया।शव शिनाख्त के लिए जिले के थानों सहित अगल बगल के जिलों के थानों को सूचना दी जा रही है। शव के शिनाख्त हो जाने पर या 72 घंटे बीत जाने पर पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
छत पर सो रहे 13 वर्षीय किशोर को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में मौत
सुल्तानपुर। जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के नन्दौली गांव में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय अमन खान की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार अमन रात में अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो रहा था। देर रात करीब 2 बजे उसे अचानक अपनी पैंट के अंदर कुछ घुसने का एहसास हुआ। उसने हाथ डालकर उसे हटाने या पकडऩे की कोशिश की, तभी उसमें छिपे जहरीले सांप ने उसके हाथ पर डस लिया। सांप के काटते ही अमन की हालत बिगडऩे लगी। परिजन घबराकर उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बल्दीराय लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में अमन ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार बल्दीराय गुलाब सिंह और हल्का लेखपाल कमलेश सरोज मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीडि़त परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और शासन की ओर से मिलने वाली सहायता के संबंध में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि मृतक अमन के परिवार की स्थिति पहले से ही कठिन है। परिवार में उसका 15 वर्षीय बड़ा भाई सैफ अहमद मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है, जबकि 17 वर्षीय बहन अक्सा भी घर में मौजूद है। अमन की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

