भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच की मांग
सुल्तानपुर 29 जून (आरएनएस)। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और जयसिंहपुर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने ‘बिहार के लालÓ कहे जाने वाले स्वर्गीय भरत तिवारी के एनकाउंटर प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष अंकुर पांडे के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से मामले में जिम्मेदार पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की भी मांग की। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराकर तथ्यों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की गौशालाओं की बदहाल व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि कई गौशालाओं में गौवंश को पर्याप्त चारा, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे पशुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिषद ने प्रशासन से गौशालाओं की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार, नियमित निरीक्षण और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर ने संबंधित मामलों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

