डॉक्टर व आउटसोर्सिंग विद्युत कर्मियों में मारपीट कार्रवाई न होने पर हड़ताल की चेतावनी
सुल्तानपुर 29 जून (आरएनएस)। विद्युत विभाग के कर्मी आज स्वास्थ कर्मियों के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। विद्युत विभाग के कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर नगर कोतवाली घेर ली है, बताया जाता है कि बीती रात डाकखाना जगन्नाथ संविदा कर्मी जगन्नाथ को हार्टअटैक की शिकायत हुई, जिसको लेकर वहां मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में अचानक से मामला बिगड गया ।।हमले में जगन्नाथ लाइनमैन के पुत्र के सिर में आठ टांके लगे ।।परिजनों ने बताया कि डॉक्टरो ने मिलकर हमला कर दिया। आज नाराज विद्युत कर्मचारी नगर कोतवाली पाहुंच गए मामले को लेकर गहमा गहमी है। शुक्रवार को इमरजेंसी में भर्ती हार्टअटैक के मरीज के हाथ मे विगो लगाकर इंजेक्शन लगाना भूल गए थे स्वास्थ कर्मी। जिम्मेदार सिस्टर मोबाइल पर रील देखती रहीं जिसको लेकर परिजन आगबबूला हो गए। शुक्रवार को इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर भी असहाय दिखे थे। मरीज रीता सिंह को इंजेक्शन लगाने में स्टाफ में करीब 20 मिनट लगा दिए, जिसे सीसीटीवी के रिकार्ड में देखा जा सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

