दुर्ग, 29 जून (आरएनएस)। सिटी कोतवाली थाना एवं एसीसी (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त टीम ने इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में कार्रवाई करते हुए कथित अनैतिक देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि जलाराम लॉज में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से लॉज में रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान लॉज से 2 पुरुष एवं 3 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके पर लॉज का संचालन करने वाला व्यक्ति भी मौजूद था। तलाशी के दौरान पुलिस ने लगभग 20 हजार रुपये नगद, 4 मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट तथा अन्य सामग्री जब्त की। पुलिस ने मामले में पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध दर्ज कर विजय गुजराती, नारायण देशमुख एवं तमाशा कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में अवैध आर्थिक लाभ के उद्देश्य से गतिविधि संचालित किए जाने की बात सामने आई है। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि आसपास किसी भी प्रकार की अवैध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

