इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म आवारापन 2 का ऐलान पिछले साल हुआ था। 2007 में आई आवारापन की सफलता के बाद निर्माताओं ने इसका सीक्वल बनाने का फैसला लिया था। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जिन्हें नोटबुक और जवानी जानेमन के लिए जाना जाता है। इसे पहले अप्रैल, 2026 में रिलीज किया जाना था, लेकिन फिर रिलीज तारीख को आगे खिसका दिया गया। अब विशेष फिल्म्स ने इसकी रिलीज तारीख का ऐलान किया है।
विशेष फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए बताया है कि आवारापन 2 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट के साथ कैप्शन दिया गया, इस स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत पर खुद को फ्री रखें और 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में अवारपन 2 देखने के लिए हमारे साथ जुड़ें। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल अभिनीत फिल्म लाहौर 1947 का सामना करना पड़ेगा जो 13 अगस्त को रिलीज हो रही है।
आवारापन 2 के जरिए इमरान को शिवम पंडित की भूमिका को दोहराते हुए दिखाया जाएगा। फिल्म पर बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि 6 साल से इसकी चर्चा चल रही थी। फिल्म ऐसी जगह पर खत्म हुई थी, जहां शिवम की मौत हो जाती है। उन्होंने आगे बताया कि 2022 में टीम ने मिलकर एक बेहतरीन आइडिया पर काम किया, जब उनके दोस्त बिलाल स्क्रिप्ट लेकर आए। इसके बाद फिल्म पर काम शुरू हुआ था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

