नई दिल्ली 30 June (Rns) । भारतीय नागरिक उड्डयन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया। पहली बार देश में किसी वाणिज्यिक जेट विमान की लैंडिंग पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की बजाय सैटेलाइट बेस्ड लैंडिंग सिस्टम (एसएलएस) के जरिए कराई गई। इंडिगो के एयरबस ए320 ने भारत के स्वदेशी ‘गगन’ (जीएजीएएन) नेविगेशन सिस्टम की मदद से यह सफल लैंडिंग की, जिसकी निगरानी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने की
आईएएनएस के अनुसार, इंडिगो के एटीआर टर्बोप्राप विमान पर इस तकनीक का पहले परीक्षण हो चुका था, लेकिन किसी कमर्शियल जेट में इसका इस्तेमाल पहली बार किया गया। विमान में बैठे यात्रियों को इस बदलाव का शायद ही कोई अहसास हुआ, लेकिन रनवे तक पहुंचने के लिए इस बार विमान को जमीन पर लगे रेडियो उपकरणों की बजाय उपग्रह संकेतों से दिशा-निर्देश मिले

