बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा का अच्छा खासा बज बना हुआ है। एक्शन और स्पाई फिल्म ऐल्फा का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए। अल्फा पर सभी की नजरें टिकी हुई है। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाले हैं। इस बीच ऐल्फा को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने ऐल्फा को हरी झंडी दे दी है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी की आने वाली फिल्म अल्फा रिलीज से पहले ही चर्चा में है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने यूए 16+ सर्टिफिकेट दिया है। शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के टीजर और ट्रेलर में आलिया भट्ट पहली बार दमदार एक्शन अवतार में नजर आईं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। सीबीएफसी ने फिल्म को 2 घंटे 20 मिनट (140 मिनट) की रनटाइम के साथ मंजूरी दी है। सीबीएफसी की वेबसाइट पर फिल्म की कहानी की एक झलक भी सामने आई है। इसके मुताबिक, आलिया भट्ट का किरदार सीता बदले की आग में जलती एक ऐसी लड़की है, जो अपने रास्ते में आने वाले हर व्यक्ति को खत्म करने के लिए तैयार रहती है। लेकिन सफर के दौरान उसे अपनी जिंदगी से जुड़े कई बड़े राज पता चलते हैं। कहानी में सीता को निडर, सख्त और किसी भी हद तक जाने वाली लड़की के रूप में दिखाया गया है।
बताते चलें कि फिल्म ऐल्फा के टीजर और ट्रेलर को अब तक मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। अब देखना होगा कि यह फैसला कितना सफल साबित होता है। बॉक्स ऑफिस पर ऐल्फा को वेलकम टू द जंगल से कड़ी टक्कर मिलेगी, जबकि 10 जुलाई को रिलीज होने वाली धमाल 4 भी इसकी चुनौती बढ़ा सकती है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

