बिजली गिरने से 2 किसानों की मौत, उफनती नदी में बही कृषि मशीनें, पंधाना मार्ग बहा
खंडवा 01jully (rns) । पिछले कई दिनों से जारी तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त करना शुरू कर दिया है। खंडवा-पंधाना निर्माणाधीन मार्ग पर बनाई गई सर्विस रोड बहने से सड़क मार्ग काफी देर तक प्रभावित हुआ। वहीं खंडवा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि जसवाड़ी में नदी के तेज बहाव में कृषि मशीन और दो कल्टीवेटर बह गए। कई जगह पुल-पुलिया के ऊपर से पानी बहने के बावजूद लोग जोखिम लेते हुए इससे पार करते दिखे। खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरीके से इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच खंडवा जिले में आसमानी बिजली का कहर देखने को मिला, जिससे दो परिवारों की खुशियां उजड़ गईं
:पहली घटना: खंडवा के देवला माफी में किसान रघुवीर पिता छगनलाल जिसकी उम्र 42 साल है अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। तभी अचानक बारिश होने लगी और आकाशीय बिजली गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल मुंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना: ग्राम भगवानपुरा में यहां ओमप्रकाश पिता श्रीराम सेन जिसकी उम्र 45 साल है, घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें गंभीर हालत में मुंदी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

