नई दिल्ली 01 जुलाई। इंप्लॉयज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (श्वक्कस्नह्र) ने अपने ऑनलाइन पोर्टल के मेंटेनेंस की अवधि एक दिन और बढ़ा दी है। अब श्वक्कस्नह्र की ऑनलाइन सदस्य और नियोक्ता (श्वद्वश्चद्यश4द्गह्म्) सेवाएं 1 जुलाई रात 11:59 बजे तक बंद रहेंगी। संगठन के अनुसार, सभी सेवाएं 2 जुलाई 2026 को रात 12:00 बजे से दोबारा शुरू होने की संभावना है।
श्वक्कस्नह्र ने बताया कि पोर्टल पर डेटाबेस कंसोलिडेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम जारी है। इस तकनीकी सुधार का उद्देश्य क्लेम प्रोसेसिंग को तेज बनाना, डिजिटल सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाना और सिस्टम को पहले से अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाना है।
ये सेवाएं फिलहाल रहेंगी बंद
मेंटेनेंस के दौरान सदस्य और नियोक्ता श्वक्कस्नह्र के ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग नहीं कर पाएंगे। इससे कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिनमें शामिल हैं:
? ऑनलाइन पीएफ क्लेम जमा करना
? पासबुक डाउनलोड
? क्लेम स्टेटस चेक करना
? पीएफ ट्रांसफर रिक्वेस्ट
? प्रोफाइल और व्यक्तिगत जानकारी अपडेट करना
? रू्रहृत्र ऐप और रूद्गद्वड्ढद्गह्म् क्कशह्म्ह्लड्डद्य की अन्य ऑनलाइन सेवाएं
? श्वद्वश्चद्यश4द्गह्म् क्कशह्म्ह्लड्डद्य से जुड़े प्रशासनिक और अनुपालन कार्य
दूसरी बार बढ़ाई गई अवधि
श्वक्कस्नह्र ने पहले 29 जून तक सेवाएं बहाल करने की योजना बनाई थी। बाद में इसे 1 जुलाई तक बढ़ाया गया और अब एक बार फिर मेंटेनेंस की अवधि बढ़ाकर 2 जुलाई तक कर दी गई है। यह हाल के वर्षों में श्वक्कस्नह्र के सबसे लंबे नियोजित तकनीकी मेंटेनेंस में से एक माना जा रहा है।
अपग्रेड के बाद मिलेगी बेहतर सेवा
श्वक्कस्नह्र का कहना है कि सिस्टम अपग्रेड पूरा होने के बाद उपयोगकर्ताओं को पहले से अधिक तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी। संगठन ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताते हुए सदस्यों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

