हरिद्वार,01 जुलाई(आरएनएस)। चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण अब जिला पर्यटन विकास कार्यालय पर होगा। बुधवार से यात्रियों के ऑफलाइन निशुल्क पंजीकरण कार्यालय से प्रारंभ हो गए हैं। 17 अप्रैल को ऋषिकुल मैदान में पर्यटन विभाग द्वारा निशुल्क ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र खोला गया था। जहां से लाखों की संख्या में यात्रियों का पंजीकरण हुआ। यात्रियों की सुविधा के लिए केंद्र में शौचालय, पेयजल, पंखे, कूलर, कुर्सियां आदि की व्यवस्था भी की गई थी। जून के आखिरी सप्ताह तक केंद्र से पंजीकरण होने थे। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र अब बंद हो गया है।समस्त पंजीकरण कार्यालय से होंगे। दो महीने के लिए ऋषिकुल मैदान में पंजीकरण केंद्र खोला गया था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

