हरिद्वार,01 जुलाई(आरएनएस)। श्री गुरु नानक देव जी धर्म प्रचार समिति ने बुधवार को यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष के खिलाफ एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संरक्षक बाबा पंडत, अध्यक्ष सूबा सिंह ढिल्लों ने कहा कि यूकेडी नेता आशीष नेगी ने सिखों के खिलाफ गलत बयानबाजी की है। आपत्तिजनक, भड़काऊ बयानबाजी के कारण सिख समाज आहत है। ऐसे लोग आपसी भाईचारे के लिए खतरा हैं। जल्द से जल्द आशीष नेगी की गिरफ्तारी की जाए, जिससे कोई अन्य इस प्रकार की हरकत नहीं करे। उनके बयान से श्रीहरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) का भी अपमान हुआ है। सिख समाज का इतिहास दूसरों की सेवा और रक्षा का रहा है।कुछ लोग माहौल खराब करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आशीष नेगी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। इस अवसर पर अनूप सिंह सिद्धू, उज्जल सिंह सेठी, बलविंदर सिंह, हरभजन सिंह, कुलबीर सिंह, गुरविंदर सिंह, हरविंदर सिंह ढिल्लों, शेर सिंह, करमजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

