तीन गंभीर घायल; बालू खदान से लौट रहे थे सभी
प्रयागराज 2 जुलाई (आरएनएस)। मांडा थाना क्षेत्र के मांडा रोड-चिलबिला बॉर्डर पर बुधवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 23 वर्षीय संदीप कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर पर बालू खदान में काम करने वाले पांच मजदूर सवार थे, जो काम खत्म कर घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के लिए ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग बालू खदान में मजदूरी करते थे। काम खत्म होने के बाद वे चोपन से हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर लौट रहे थे। मांडा रोड-चिलबिला बॉर्डर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 23 वर्षीय संदीप कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जितेंद्र, ओंकार और लाला राम गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार टक्कर मारने वाला ट्रक बिहार के पटना से फ्लिपकार्ट का ऑनलाइन सामान लेकर प्रयागराज जा रहा था। ट्रक चालक की पहचान प्रद्युम्न पांडेय के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर चौकी लाया गया और गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

