संजय मेहरोत्रा स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 2 जुलाई (आरएनएस)। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने संजय मेहरोत्रा स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में जैदी इंडोर क्रिकेट क्लब को 102 रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। विजेता टीम के मो. इस्माइल के बहुमुखी खेल ( 61 रन, 49 गेंद, 11 चौके व 7 – 3 – 4 – 3 ) कर अपनी टीम को जीत दिलाई हैं।
गुरुवार को डीएवी कॉलेज मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने 33.5 ओवर में 184 रन ( मो. इस्माइल 61, राघव दुबे 38 रन, कुणाल पाल 3/49, दिव्यांश सिंह 2/27, सृजन पटेल, आर्यन, कुशाग्र केशर, पवन एक – एक ) पर बनाए। जवाब में जैदी इंडोर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 28.2 ओवर में महज 82 रन ( दिव्यांश सिंह 26 नाबाद रन, मो. इस्माइल 3/04, विवेक कुमार 2/12, अंकुश सिंह 2/15, कौशल पाण्डेय व रौनक पटेल एक – एक विकेट ) पर सिमट गई। मैच में मो. आरिफ व तौसीफ शैख ने अंपायरिंग और अंकित पाण्डेय ने स्कोरिंग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

