प्रयागराज 2 जुलाई (आरएनएस)। खेलगांव पब्लिक स्कूल ए ने कंटोनमेंट बोर्ड क्लब को 31 रन से हराकर क्रिकेट स्कूल शगुन स्पोट्र्स ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली।
डीएसए मैदान पर गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में खेलगांव पब्लिक स्कूल ए ने 25 ओवर में सात विकेट पर 144 रन (अनुराग 54, अनिकेत अग्रहरि 28, शौर्य कुमार 27 नाबाद, हनी कुमार 2/29, पीयूष व शाश्वत तिवारी एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब की टीम 24.5 ओवर में 113 रन (दिव्यांशु 23, अक्षित सिंह 22, सिद्धार्थ 13, स्वप्निल विश्वकर्मा 2/00, अथर्व तिवारी 2/14, अर्ज अब्बास, शौर्य कुमार, जॉय पांडेय एक-एक विकेट) पर सिमटी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

