फरीदाबाद,02 जुलाई(आरएनएस)। हरियाणा के फरीदाबाद में 2 गुटों के बीच हुई लड़ाई ने हिंसक रूप ले लिया है, जिसमें एक युवक को दौड़ाकर उसके पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी गई। घटना सिरोही और धौज गांवों के 2 गुटों के बीच बताई जा रही है। स्कॉर्पियो चालक की पहचान परवेज के रूप में हुई है, जबकि पीडि़त नफीस की हालत गंभीर है। घटना का 17 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें काली स्कॉर्पियो से एक व्यक्ति को कुचलते देखा जा सकता है।
यमुनापार अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) ने एक मामले में दबिश थी, जिसमें परवेज मौके से फरार हो गया। उसे शक था कि नफीस ने पुलिस टीम को उसके ठिकाने की जानकारी दी है, जिसके चलते उसने नफीस को सबक सिखाने की योजना बनाई। गुुरुवार को आरोपी ने गांव में नफीस का स्कॉर्पियों से पीछा गया और गाड़ी को नफीस समेत एक घर की दीवार में घुसा दी। आरोपी समेत गाड़ी सवार लोग फरार हो गए। नफीस की हालत गंभीर है।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वह स्कॉर्पियो सवार आरोपियों की तलाश कर रही है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी कोणों से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामला रंजिश का है, जिसमें गांवों के 2 गुट शामिल हैं। फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश जारी है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

