बेंगलुरु 03 Jully (Rns) । बेंगलुरु के डेकेयर सेंटर मासूम बच्चों के साथ क्रूरता मामले में अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मासूम बच्चे को बेरहमी से प्रताड़ित करने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।
बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, पकड़ी गई महिला इस मामले में दर्ज एफआईआर में दूसरी आरोपी है। डेकेयर सेंटर के भीतर का एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने फुटेज की बारीकी से जांच की, जिसके आधार पर इस महिला की पहचान की गई और उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अब आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

