डिंडौरी 03 Jully (Rns) । जिले के शहपुरा विकासखंड क्षेत्र में गुरुवार रात से लगातार तेज बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते क्षेत्र की नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसी दौरान शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
बस्तरा मार्ग में कसा नदी में बने पुल के ऊपर पानी बहने के बावजूद तीन युवक कार निकालने का जोखिम उठा बैठे। तेज बहाव में कार बह गई।
लोगों की मदद से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला
कार में सवार तीनों युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए चलते वाहन से छलांग लगा दी और तैरकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

