New Delhi 03 Jully (Rns) /- राजा रघुवंशी मर्डर केस मामले की आरोपी सोनम रघुवंशी को बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय सरकार की याचिका पर नोटिस जारी किया है। अब अगले हफ्ते गुरुवार को इसकी सुनवाई होगी। दरअसल, आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय हाईकोर्ट की तरफ से दी गई जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार ने सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया था। बीते गुरुवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने केस को मेंशन करते हुए कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है और इस याचिका पर जल्द से जल्द सुनवाई होनी चाहिए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट इस केस की सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया था।
सोनम रघुवंशी के मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सोनम रिहा हो चुकी है, हम बेल पर रोक लगाने के इच्छुक नहीं हैं। इसके बाद मेघालय सरकार की अर्जी पर सोनम रघुवंशी को नोटिस जारी किया। फिर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह पहले देखेगा कि ट्रायल कैसे चल रहा है। साथ ही, सोनम रघुवंशी की जमानत को बरकरार रखा

