होमी अदजानिया निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कॉकटेल 2 को यूं तो क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यू मिले थे लेकिन इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्तों में इस पिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. यहां तक कि अक्षय कुमार की नई रिलीज वेलकम टू द जंगल के आगे भी ये टस से मस नहीं हुई और इसी के साथ ये हर दिन करोड़ों छाप रही है. वहीं इस फिल्म ने अब वर्ल्डवाइड शाहिद कपूर के करियर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, कॉकटेल 2 ने रिलीज के 13 दिनों में दुनिया भर के बॉक्स ऑफि़स पर 151.13 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है. इसने भारत में 94.21 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जो ग्रॉस में 111.16 करोड़ रुपये होती है. बाकी 40.15 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई इसने ओवरसीज मार्केट से जुटाई है.
इसी के साथ शाहिद कपूर स्टारर ये फिल्म इस साल की दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी बॉलीवुड फिल्म बन गई है. हालांकि, इसकी यह जगह खतरे में है क्योंकि अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल इसका पीछा कर रही है और और आने वाले वीकेंड में वो कॉकटेल 2 को मात दे देगी.
कॉकटेल 2 शाहिद के करियर के लिए भी एक बड़ी सक्सेस साबित हुई है. दरअसल ये फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को पीछे छोड़ते हुए कोविड के बाद एक्टर की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.. इतना ही नहीं ये एक्टर की कोविड एरा के बाद 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म भी बन गई है.
वहीं पहले से वेलकम टू द जंगल से मुकाबला कर रही इस फिल्म को अब बॉक्स ऑफिस पर आलिया की नई रिलीज अल्फा से भी टक्कर मिलेगी. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अपने तीसरे वीकेंड पर कॉकटेल 2 कितनी कमाई कर पाती है.
कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में 19 जून को रिलीज हुई थी. फिल्म को होमी अदजानिया ने निर्देशित किया है और इसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने लीड रोल प्ले किया है. ये फिल्म साल 2012 में आई कॉकटेल की स्प्रिचुअल सीक्वल है. उस फिल्म में सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण की तिकड़ी नजर आई थी.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

