मुंबई ,04 जुलाई(आरएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें हल्का बुखार और बदन दर्द की शिकायत थी। एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका रूटीन चेकअप किया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से शिंदे की तबीयत खराब चल रही थी। काम के दबाव और तनाव को इसकी वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि विधानसभा सत्र के दौरान भी शिंदे की तबीयत ठीक नहीं थी। इसके बाद वे कुछ कार्यक्रमों के लिए ठाणे गए थे। अब तबीयत बिगडऩे के बाद ये सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

