अक्षय कुमार स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 26 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले सप्ताह में दमदार कमाई करते हुए 93.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि दूसरे सप्ताह में आलिया भट्ट की नई रिलीज अल्फा से मिली कड़ी टक्कर का असर फिल्म की कमाई पर दिखाई दिया।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 97.65 करोड़ रुपये पहुंच गई है। अब फिल्म को 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए केवल 2.35 करोड़ रुपये की जरूरत है।
फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 3.37 करोड़ रुपये की शुरुआत की थी। इसके बाद पहले दिन 15.25 करोड़, दूसरे दिन 20 करोड़ और तीसरे दिन 20.75 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। सप्ताह के दिनों में कमाई में सामान्य गिरावट के बावजूद फिल्म ने पहले सप्ताह में मजबूत प्रदर्शन दर्ज कराया।
कैरी ऑन जट्टा 4 की कमाई में भी गिरावट
गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता अभिनीत पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 4 की रफ्तार भी दूसरे सप्ताह में धीमी पड़ गई है। पहले सप्ताह में 12.25 करोड़ रुपये कमाने वाली इस फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 0.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की कमाई में पहले की तुलना में गिरावट दर्ज की गई।
कॉकटेल 2 तीसरे सप्ताह में लाखों तक सिमटी
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर कॉकटेल 2 की कमाई तीसरे सप्ताह में काफी घट गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 0.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 90.15 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
मां इंति बंगारम की रफ्तार भी पड़ी धीमी
सामंथा रुथ प्रभु अभिनीत मां इंति बंगारम की कमाई में भी तीसरे शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने 0.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया और इसकी कुल कमाई 54.70 करोड़ रुपये हो गई।
मैं वापस आऊंगा ने चौथे सप्ताह में भी बनाए रखी पकड़
इम्तियाज अली निर्देशित मैं वापस आऊंगा चौथे सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में सफल रही। फिल्म ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को 1.05 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 53.30 करोड़ रुपये पहुंच गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

