बलौदाबाजार-भाटापारा, 12 जुलाई (आरएनएस)। राष्ट्रीय एकता दिवस एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर थाना पलारी परिसर में रविवार को विशेष ‘एकता वृक्षारोपण अभियानÓ आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर देश की एकता, अखंडता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी ने पुलिस बल के साथ मिलकर पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने की शपथ भी ली।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनकी 150वीं जयंती पर लगाए गए ये पौधे आने वाली पीढिय़ों को राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
वहीं, थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने कहा कि थाना स्टाफ इन पौधों की नियमित देखभाल करेगा ताकि वे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर परिसर को हरा-भरा बनाए रखें और लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करें।
पुलिस विभाग की इस पहल के माध्यम से आम नागरिकों को भी पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का संदेश दिया गया। लगाए गए सभी ‘एकता वृक्षोंÓ के संरक्षण के लिए उनके चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

