New Delhi 05 JUlly (Rns) /- बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी बड़ी खबर है. जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को बांकीपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया. इसकी घोषणा जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की. इसके साथ ही बांकीपुर का उपचुनाव अब और भी दिलचस्प हो गया. उम्मीदवारी की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले चार वर्षों से जन सुराज ही उनकी जिंदगी है और पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करेंगे.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

