भोपाल,05 जुलाई(आरएनएस)।गुफा मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री रामप्रवेश जी महाराज के सानिध्य में सांसद आलोक शर्मा व महापौर मालती राय ने गुफा मंदिर प्रांगण में गौशाला एवं मानस भवन निर्माण हेतु विधिवत भूमिपूजन किया।
सांसद आलोक शर्मा व महापौर मालती राय ने रविवार को गुुफा मंदिर परिसर में गौशाला एवं मानस भवन निर्माण हेतु विधिवत भूमिपूजन किया। लगभग 02 करोड़ रुपये की लागत से डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी गौशाला का निर्माण किया जा रहा है जबकि 20 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से मानस भवन का निर्माण कराया जाएगा। भूमिपूजन अवसर पर महापौर परिषद के सदस्यद्वय राजेश हिंगोरानी व मनोज राठौर, जोन अध्यक्ष विनीता सोनी, पार्षदद्वय प्रियंका मिश्रा व सरोज आसेरी, पूर्व महापौर सुनील सूद, पूर्व निगम परिषद अध्यक्ष कैलाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

