अंबिकापुर, 05 जुलाईं (आरएनएस)। सरगुजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5-6 दिनों से लापता एक नाबालिग बालक को कुछ ही घंटों में खोजकर उसके परिजनों को सौंप दिया। बालक अंबिकापुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा था।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग के परिजन साइबर सेल पहुंचे और बताया कि उनका बेटा अंबिकापुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन पिछले 5-6 दिनों से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। सूचना मिलने के बाद मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देश पर साइबर सेल की टीम को तत्काल नाबालिग की तलाश के लिए लगाया गया। प्रभारी साइबर सेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और अन्य संसाधनों की मदद से खोजबीन शुरू की।
पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर नाबालिग को नया बस स्टैंड, अंबिकापुर से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
अपने बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा सहित साइबर टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

