भोपाल,05 जुलाई(आरएनएस)।महापौर मालती राय ने नारी शक्ति सम्मान समारोह-2026 में सम्मिलित होकर नारी शक्ति का सम्मान किया।
महापौर मालती राय ने रविवार को होटल विद्याश्री में आयोजित नारी शक्ति सम्मान-2026 (सीजन-3) के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मालती राय ने महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन भी किया और कार्यक्रम की सहभागी महिलाओं से चर्चा भी की। कार्यक्रम में शिवाय सोशल क्लब एवं उनमुक्त गगन एज्युकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

