रणवीर सिंह की पिछली रिलीज फिल्म धुरंधर फ्रैंचाइजी को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया। अब अभिनेता अपनी अगली परियोजना में तन और मन से जुटने के लिए तैयार हैं, जिसकी चर्चा पिछले साल से है। आने वाले दिनों में उन्हें फिल्म निर्माता जय मेहता की महत्वाकांक्षी जॉम्बी थ्रिलर फिल्म प्रलय में देखा जाएगा। इस परियोजना को एक बड़े पैमाने पर सर्वाइवल ड्रामा के रूप में तैयार किया जा रहा है। अब फिल्म से जुड़ी रोमांचक जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रलय की शूटिंग सितंबर, 2026 से शुरू कर दी जाएगी। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में शूट किया जाएगा। एक सूत्र ने कहा, रणवीर ने फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं और पूरी तरह से इसकी दुनिया को बनाने में जुटे हैं। वह 2026 की दूसरे छमाही से इस परियोजना की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म के पैमाने और शैली को देखते हुए, इसके लिए उन्हें गहन शारीरिक और भावनात्मक तैयारी की जरूरत है।
सूत्र ने कहा, प्रलय में विजुअल इफेक्ट्स का भरपूर इस्तेमाल होगा। जय और उनकी टीम पटकथा, विजुअल डिटेलिंग और जॉम्बी की दुनिया पर सक्रिय रूप से काम कर रही है। रणवीर भी रोजाना रचनात्मक चर्चाओं में शामिल हैं। लगभग 300 करोड़ रुपये के बजट में बन रही प्रलय को रणवीर के करियर की अब तक की सबसे महंगी एकल फिल्म बताया जा रहा है, जिसके लिए फैंस भी काफी उत्साहित हैं। कल्याणी प्रियदर्शन इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

