अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने मिलकर हेरा फेरी और भूल भुलैया जैसी कई शानदार फिल्में कीं। इस साल दोनों ने हॉरर कॉमेडी भूत बंगला के साथ वापसी की जिसे दर्शकों से बेशुमार प्यार हासिल हुआ। ताजा अपडेट है कि निर्देशक एक बार फिर अक्षय के साथ फिल्म के लिए जुडऩे वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म होगी जिसकी कहानी प्रियदर्शन ने खुद लिखी है। शूटिंग भी इसी साल से शुरू हो जाएगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियदर्शन ने हेरा फेरी 3 के निर्देशन से खुद को अलग कर लिया है, जिसके बाद नई परियोजना के लिए उन्हें समय मिल गया। सूत्र ने कहा, प्रियदर्शन ने कहानी लिखी है, जो मनोरंजन और रोमांच का मिश्रण है। फिल्म की शूटिंग साल के अंत तक, शायद दिसंबर में शुरू हो जाएगी। अक्षय और वे इस परियोजना को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह एक ऐसी शैली है, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं आजमाया।
भूत बंगला के बाद, फिलहाल अक्षय और प्रियदर्शन आगामी फिल्म हैवान को लेकर भी चर्चा में हैं। यह 2026 की बहुप्रतीक्षित सस्पेंस थ्रिलर है, जिसमें सैफ अली खान भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। वह एक दृष्टिहीन व्यक्ति के किरदार में होंगे, जबकि अक्षय खतरनाक विलेन बने हैं। यह फिल्म प्रियदर्शन की ही 2016 की हिट मलयालम फिल्म ओप्पम की हिंदी रीमेक है, जिसमें मोहनलाल थे। हैवान 11 सितंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

