तेहरान,06 जुलाई। ईरान में दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समाहोर में तेहरान में अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बड़ी नाराजगी दिख रही है। रविवार को इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसाला में अंतिम संस्कार की प्रार्थना के दौरान शोक संतप्त लोगों ने अमेरिका मुर्दाबाद, इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने बड़े-बड़े बैनर लिए हुए थे, जिसमें लिखा था, ट्रंप और बीबी (बेंजामिन नेतन्याहू) को मार डालो। वे इनके खिलाफ नारे भी लगा रहे थे।
अली खामनेई के शोक समारोह में ईरानी झंडे, खामेनेई के चित्र और प्रतिशोध का प्रतीक लाल झंडे लिए भारी भीड़ उमड़ी है। विदाई समारोह में शोक व्यक्त करने के साथ अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रतिशोध की मांग भी उठाई गई। समारोह में कवि मोहम्मद रसौली ने घोषणा की, अब से कफन हमारा वस्त्र है। मैं तुम्हारे खून की कसम खाता हूं, ट्रंप की हत्या हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने पूछा कि ट्रंप अभी तक जिंदा क्यों हैं।
अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में मुख्य प्रार्थनाओं का नेतृत्व क़ोम के 97 वर्षीय आयतुल्लाह जाफर सोभानी ने किया। खामेनेई के परिवार के 4 सदस्यों के लिए भी प्रार्थनाएं की गईं, जिनमें उनकी 14 महीने की पोती जहरा मोहम्मदी गोलपायगानी शामिल थीं। बच्ची का छोटा ताबूत लोगों को भावुक कर रहा है। समारोह में अल-कुद्स फोर्स के कमांडर इस्माइल कानी और आईआरजीसी के कमांडर अहमद वाहिदी भी मौजूद हैं। समारोह शुरू होने पर 20 लाख से अधिक लोग उपस्थित थे।
खामेनेई का अंतिम संस्कार समारोह 4 जुलाई से शुरू हुआ है, जो 9 जुलाई तक चलेगा। पार्थिव शरीर को कोम ले जाने से पहले तेहरान में विशाल जुलूस निकलेगा। उसके बाद इराक के 2 पवित्र शहरों से होकर अंत में मशहद में खामेनेई सुपुर्द-ए-खाक होंगे।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

